राजा भैया के खिलाफ FIR दर्ज, क्या है यह मामला ?
उत्तर प्रदेश के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव थाने में एफआईआर दर्ज हुई है. यह एफआईआर रघुराज प्रताप सिंह की पत्नी
भानवी सिंह ने दर्ज कराई है.
भानवी सिंह ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनके पति ने उन्हें वर्षों तक शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया. आरोप है कि लगातार मारपीट के कारण उनके (भानवी सिंह) शरीर के अंगों को काफी नुकसान पहुंचा है.
उन्होंने आगे दावा किया कि रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) ने सालों तक उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और अब उन्हें (भानवी सिंह) अपने जीवन पर खतरा महसूस हो रहा है.
भानवी सिंह ने अपनी सास समेत ससुराल वालों पर भी उत्पीड़न का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि पहले मैं वैवाहिक जीवन को आगे बढ़ाने और परिवार में शांति के लिए वह चुप हो गई. इसके बाद भी हमारे ऊपर अत्याचार खत्म नहीं हुए.
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
