राहुल गांधी का हाथ थामे भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए RAW के पूर्व प्रमुख एएस दुलत

Amarjeet Singh Dulat

Photo: Twitter/Congress

The Hindi Post

भारतीय खुफिया ब्यूरो के पूर्व विशेष निदेशक और रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के पूर्व सचिव अमरजीत सिंह दुलत राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए.

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पूर्व रॉ प्रमुख अमरजीत सिंह दुलत की राहुल गांधी के साथ तस्वीर साझा की है. तस्वीर में देखा जा सकता है कि अमरजीत सिंह राहुल गांधी के साथ पदयात्रा कर रहे है.

तस्वीर में यह भी दिख रहा है कि राहुल गांधी ने अमरजीत सिंह का हाथ पकड़ा हुआ है.

रिटायरमेंट के बाद अमरजीत सिंह दुलत ने अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में जम्मू और कश्मीर के मामलों पर सलाहकार के रूप में भी काम किया था.

इससे पहले आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे. पिछले साल दिसंबर में जब राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा यात्रा निकली थी जब रघुराम राजन में राहुल गांधी के साथ (यात्रा में) नजर आए थे.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!