दिल्ली महिला की मौत का मामला: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं हुई दुष्कर्म की पुष्टि

Sultanpuri Girl Dead (1) (1)
The Hindi Post

बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में हुए दर्दनाक हादसे के मामले में एक और जानकारी सामने आई है.

मीडिया रिपोर्ट्स में दिल्ली पुलिस के सूत्रों के हवाले से यह कहा जा रहा है कि लड़की के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ है. यह जानकारी कथित तौर पर पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने अनौपचारिक रूप से पुलिस को दी है.

सूत्रों ने कहा कि प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट तीन डॉक्टरों के एक पैनल द्वारा तैयार की गई है.

सूत्रों ने यह भी कहा कि पीड़िता के निजी अंगों पर चोट का कोई निशान नहीं है. हालांकि मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी आना बाकी है.

फिलहाल सूत्रों से यह जानकारी भी मिली है कि लड़की के पूरे शरीर पर चोट के निशान हैं.

दूसरी तरफ मृतक लड़की की सहेली के 164 के बयान हो गए हैं. यह वही लड़की है जो मृतका के साथ स्कूटी पर थी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!