पूर्व प्रधानमंत्री की बहू बाइक सवार पर भड़की, बोली – “मरना है तो बस के नीचे जाओ… मेरी 1.5 करोड़ की कार…”

HD Deve Gowda Daughter In Law (1) (1)
The Hindi Post

सोशल मीडिया पर पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की बहू और एचडी रेवन्ना की पत्नी भवानी रेवन्ना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में भवानी रेवन्ना को एक बाइक सवार को भला-बुरा कहते हुए देखता जा सकता है. भवानी बाइक सवार पर जम कर गुस्सा निकालती है. बताया जा रहा है कि बाइक सवार ने उनकी कार को टक्कर मार दी थी. इसी बात से भवानी नाराज थी और वह बाइक सवार पर भड़क गई.

वायरल वीडियो में भवानी रेवन्ना बाइक सवार से कहती दिख रही हैं कि वह उनकी कार को नुकसान पहुंचाने के बजाय बस के नीचे जाकर मर जाए. इतना ही नहीं वे वहां मौजूद लोगों पर भी अपना गुस्सा निकालती दिख रही हैं. वे कहती हैं कि उनकी कार की कीमत ₹1.5 करोड़ है. वे पूछती है कि उनकी कार में हुए नुकसान की भरपाई कौन करेगा? इतना ही नहीं भवानी रेवन्ना कहती हैं कि उनकी 1.5 करोड़ की कार में नुकसान हुआ है इसके बावजूद स्थानीय लोगों को बाइक सवार की सुरक्षा को लेकर चिंता है.

लोग भवानी की जमकर आलोचना कर रहे है. बेलगावी सुवर्णा सौधा में हुई इस घटना का जवाब जद (एस) विधायक और पूर्व मंत्री एचडी रेवन्ना (भवानी के पति) ने दिया है. उन्होंने अपनी पत्नी के व्यवहार के लिए माफी मांगी है. उन्होंने कहा, “अगर किसी को भवानी की बातों से ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगता हूं. यह कार भवानी के दोस्त की है. कार क्षतिग्रस्त होने पर उसने गुस्से में प्रतिक्रिया व्यक्त की. भवानी ने अपने जीवन में कभी किसी का दिल नहीं दुखाया है.”

यह घटना पिछले हफ्ते मैसूरु जिले के केआर नगर तालुक में सालिग्राम गांव के पास हुई. जब लोगों ने भवानी को समझाने की कोशिश की, तो उन्होंने जोर देकर कहा कि “जो भी बातचीत करना चाहता है वह पहले 50 लाख रुपये दे और फिर बात करे.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!