नहीं रहे जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे, भरी सभा में हमलावर ने मार दी थी गोली
शिंजो आबे (फाइल फोटो वाया आईएएनएस)
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन हो गया है। आबे को आज सुबह एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते समय गोली मार दी गई थी। इस वारदात को जापान के नारा प्रांत में अंजाम दिया गया था। पिछले काफी घंटो से आबे की हालत नाजुक बनी हुई थी। उनको हमलावर द्वारा दो गोलियां मारी गई थी। आबे की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था।
https://twitter.com/Navig8rr/status/1545272179708682246?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1545272179708682246%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Ftheenglishpost.com%2Fformer-japan-pm-shinzo-abe-shows-no-life-signs-after-being-shot%2F
भाषण देने के दौरान जब आबे को गोली लगी तो वह मौके पर ही गिर गए। बचाव टीम ने मौके पर ही उनका इलाज शुरू किया। उनकी जान बचाने की काफी कोशिश की गई। उनको अस्पताल में शिफ्ट किया गया जहां उन्हें श्रेष्ठ उपचार दिया जा रहा था पर उनको बचाया नहीं जा सका।
Footage from the attack. The shots come from directly behind the podium.#Japan #Shinzo #Assassination pic.twitter.com/IufYtxzpcT
— Mahesh Kusumagiri (@maheshkusumagir) July 8, 2022
हमलावर के शिंजो आबे को गोली मारने की घटना काफी लोगों के सामने हुई। हालांकि आबे का भाषण सुन रहे लोग पहले तो कुछ समझ नहीं पाए लेकिन थोड़ी ही देर में बात समझ में आई कि पूर्व प्रधानमंत्री पर हमला हो गया है। इससे वहां भगदड़ मच गई।
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
