आंध्र प्रदेश के पूर्व CM किरण कुमार रेड्डी भाजपा में हुए शामिल

Kiran Kumar Reddy Joins BJP (1)
The Hindi Post

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी बीजेपी में शामिल हो गए हैं. संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने उन्हें बीजेपी की सदस्यता दिलाई.

शुक्रवार को रेड्डी पहले पार्टी मुख्यालय पहुंचे और उसके बाद उन्होंने कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी का हाथ थाम लिया.

बता दें कि उन्होंने इसी साल 12 मार्च को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था.

कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह समेत अन्य नेता भी शामिल रहे.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!