पांच एके राइफल, सात पिस्तौल, चार हथगोले… भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

Kupwara (1)

Photo: IANS

The Hindi Post

श्रीनगर | जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने एक संयुक्त अभियान चलाकर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है. खुफिया जानकारी के आधार पर ये कार्रवाई की गई है.

रक्षा सूत्रों ने बताया कि कुपवाड़ा जिले में सेना, बीएसएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से मच्छल सेक्टर में चलाए गए ऑपरेशन जिसका की नाम ‘मच्छल प्रहार 2’ है, के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए. पिछले तीन दिनों से यह ऑपरेशन जारी था. इस जॉइंट ऑपरेशन को 15 से 18 अगस्त के बीच चलाया गया.

बरामदगी में पांच एके राइफल, सात पिस्तौल, चार हथगोले और आपत्तिजनक सामग्री शामिल हैं.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!