कोर्ट में पेशी पर आए युवक पर फायरिंग, मचा हड़कंप…..

AMBALA COURT FIRING (2)
The Hindi Post

अंबाला | अंबाला (हरियाणा) के कोर्ट परिसर में शनिवार को दिनदहाड़े गोलियां चल गई. बदमाशों ने अमन नाम के एक युवक पर करीब दो से तीन राउंड फायरिंग. इसके बाद वे मौके से फरार हो गए.

जानकारी के अनुसार, दो अपराधी एक काली स्कॉर्पियो में सवार होकर कोर्ट परिसर पहुंचे थे. उन्होंने पेशी पर आए अमन पर गोली चलाई और मौके से फरार हो गए. घटना के बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची. घटनास्थल से दो खोखे और एक सिक्का बरामद किया गया है. हालांकि, इस गोलीकांड में किसी के जख्मी होने की कोई खबर नहीं हैं.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है. अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. इस घटना से शहर में हड़कंप मच गया है जिसके चलते पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी हैं.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं. साथ ही कोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. यह मामला आपसी रंजिश का है.”

जानकारी के मुताबिक, यह गोलीकांड कोर्ट परिसर के जिस गेट के पास हुआ, वहां एक प्राइवेट चौकीदार खड़ा था, जिसने सब कुछ अपनी आंखों से देखा. रणजीत नाम के इस प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह गेट पर खड़ा था. उसी दौरान गाड़ी में सवार होकर दो युवक आए. दोनों के हाथों में हथियार थे और उन्होंने एक के बाद एक तीन राउंड फायर किए, वह उन्हें (हमलावर) रोकता रहा, लेकिन वे रुके नहीं और फायर करके वहां से भाग निकले.”

IANS


The Hindi Post
error: Content is protected !!