“मैंने मानव को अभिषेक के बारे में शादी से पहले बताया था पर यह कभी नहीं बताया था कि…..”: बोली मानव शर्मा की पत्नी निकिता
बीते दिनों आगरा निवासी मानव शर्मा ने सुसाइड कर लिया था. मानव ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया था जिसमें उन्होंने बताया था कि वह पत्नी की प्रताड़ना से तंग आ चुके हैं.
अब मानव की पत्नी निकिता का एक वीडियो सामने आया हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया हैं. इस वीडियो में निकिता कई बातें कहती हुई दिख रही हैं. हिंदी पोस्ट इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता हैं.
निकिता ने वीडियो में कहा कि मैंने मानव से बहुत झूठ बोले हैं. पहले मैंने कई गलत काम किए हैं. गलती के बदले में मानव जो सजा देगा, वह मंजूर होगी.
उसने कहा, “मैंने मानव को अभिषेक के बारे में शादी से पहले बताया था पर संबंध बने थे यह कभी नहीं बताया था. यह शादी के बाद बताया वो भी उसके कई बार पूछने पे क्योंकि मैं डर गई थी कि मानव को खो न दूं.”
उसने कहा कि मानव शर्मा से शादी के बाद मैंने सभी से सारे कनेक्शन खत्म कर दिए थे. “मुझे पता है कि मैंने बहुत सारी गलतियां कीं, झूठ बोला, इसलिए झूठ बोली कहीं हमारी शादी न टूट जाए. इतना सब होने के बाद भी मानव ने मुझे कभी नुकसान नहीं पहुंचाया. मैं उससे बहुत प्यार करती हूं. इस गलती के बदले में वह जो भी सजा देगा, मुझे स्वीकार है.”
निकिता शर्मा ने आगे कहा कि जो हुआ वो मेरा बीता कल था. मानव के साथ रहकर मैंने कभी किसी लड़के को देखा तक नहीं है और न ही अब किसी को लाइफ में लाना चाहती हूं. मैंने मानव को अपनी गलती बता दी है.
निकिता ने आगे कहा कि शादी के दौरान मानव के पिता ने कोई दहेज नहीं मांगा था. “सब लोग बहुत अच्छे हैं. अगर मैं सुसाइड करती हूं तो उसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं होगा.”
30 जनवरी 2024 को मानव शर्मा की निकिता की शादी हुई थी. आरोप है कि मानव शर्मा अपनी पत्नी की अतीत को लेकर काफी परेशान था. शादी के एक साल बाद बाद मानव गुप्ता ने 24 फरवरी को आत्महत्या कर ली। हालांकि, मानव शर्मा की आत्महत्या के बाद निकिता शर्मा ने अपने पति पर शराब पीकर मारपीट करने के आरोप लगाए थे. मैंने मानव शर्मा को तीन बार सुसाइड करने से बचाया था.
