बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, 6 लोगों की मौके पर मौत, 20 अन्य घायल…..

Kutch me road accident (1)

Photo: IANS

The Hindi Post

कच्छ | गुजरात के कच्छ में शुक्रवार को बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में मौके पर ही छह लोगों की मौत हो गई और करीब 20 लोग घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हादसा कच्छ के केरा मुंद्रा रोड के नजदीक हुआ. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं, ट्रक सड़क के किनारे पलट गया. बस में 40 लोग सवार थे.

यह दुर्घटना दोपहर करीब 12 बजे हुई जब बस मुंद्रा से आ रही थी और ट्रक भुज से आ रहा था.

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया. दुर्घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर जमा हो गए. दुर्घटना में मरने वालों की तादात में इजाफा होने की आशंका है.

बता दें कि हादसे के बाद का मंजर दिल दहला देने वाला है. पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!