अनजान महिला ने वीडियो कॉल पर न्यूड होकर की पैसे की मांग, परेशान युवक ने दर्ज कराई FIR

smartphone-gd5f1b212b_640

सांकेतिक तस्वीर

The Hindi Post

मैसूर | कर्नाटक के मैसूर जिले में एक युवक ने एक महिला के खिलाफ वीडियो कॉल में नग्न हो जाने की शिकायत पुलिस को लिखित में देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। युवक ने अपनी शिकायत में कहा है कि वो महिला उसे ब्लैकमेल करके रुपए ऐंठना चाहती है।

पुलिस के अनुसार, हुनसुर कस्बे के पास बिलिकेरे गांव निवासी शिकायतकर्ता वासु के. को आरोपी युवती का व्हाट्सएप पर मैसेज आया कि वो उस से फोन पर बात करना चाहती है। कॉल करने वाली लड़की ने अपना नाम अमृता बताया।

कुछ देर बाद ही अमृता ने वासु को वीडियो कॉल किया। जैसे ही वासु ने कॉल रिसीव किया महिला ने अपने कपड़े उतारने शुरू कर दिए। वो नग्न हो गई।  वासु ने पुलिस को बताया कि महिला के नग्न होते ही उसने फोन काट दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद महिला ने वासु को उसके फोन पर एक वीडियो भेजा जिसमें वो न्यूड हो रही थी। यही नहीं, महिला ने वासु से पैसों की मांग भी की।

साथ ही उस महिला ने कहा कि अगर वह (वासु) उसे पैसे देने में विफल रहता है, तो वो इस वीडियो और अन्य स्क्रीनशॉट को उसके दोस्तों और परिवार के लोगों को फॉरवर्ड। महिला ने यह भी धमकी दी कि वो वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगी।

इसके बाद, वासु ने मैसूर में साइबर पुलिस से संपर्क किया और सुरक्षा मांगी। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

आईएएनएस

The Hindi Post
error: Content is protected !!