पांच सितारा होटल के वाशरूम में 15 साल के लड़के ने 24 साल की महिला का कथित तौर पर किया रेप, पकड़ा गया

Rape Molestation Depositphotos_238915278_S (1)

सांकेतिक फोटो | (फोटो क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक 15 साल के लड़के को 24 साल की महिला के साथ कथित तौर पर रेप करने के आरोप में पकड़ा गया है। यह कथित घटना देहरादून के एक पांच सितारा होटल में 17 जून को हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला शादीशुदा है। छत्तीसगढ़ के रहने वाले इस लड़के को महिला के शिकायत दर्ज कराने के बाद पकड़ा गया है।

दुष्कर्म का आरोपी लड़का, होटल में अपने माता पिता के साथ ठहरा हुआ था। पीड़ित महिला, होटल में ही कार्यरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला के साथ दुराचार की घटना होटल के वाशरूम में हुई जहां आरोपी लड़का घुस आया था। वाशरूम में आने के बाद, लड़के ने अंदर से कुंडी लगा ली और रेप किया।

नाबालिग होने की वजह से लड़के को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, लड़के को बाल सुधार गृह, हरिद्वार भेजा गया है।

एसओ राजपुर, मोहन सिंह ने लाइव हिंदुस्तान को बताया कि लड़के की उम्र लगभग 15 साल है और मेडिकल टेस्ट में रेप की पुष्टि हुई है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 (रेप के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस घटना से होटल में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

The Hindi Post
error: Content is protected !!