मोबाइल से वीडियो बनाते हुए जा रहा था शख्स तभी आ गया बाघ, VIDEO

Tiger ChatGPT AI Photo (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)

The Hindi Post

मोबाइल से वीडियो बनाते हुए जा रहा था शख्स तभी आ गया बाघ, VIDEO
 

बहराइच में कतर्नियाघाट वाइल्डलाइफ सेंचुरी का इलाका अपने घने जंगलों और वन्यजीवों के लिए मशहूर है. यहां से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक कार के गुजरते ही झाड़ियों से एक बाघ निकल पड़ता है. कार में सवार एक शख्स मोबाइल से वीडियो बनाते हुए जा रहा था. उसे अंदाजा भी नहीं होगा कि यहां अचानक बाघ सामने आ सकता है. जैसे ही खेतों से बाघ निकला तो देखकर सभी के होश उड़ गए.

दरअसल, यह मामला धर्मापुर रेंज के हरखापुर गांव के पास गन्ने के खेतों का है. यहां दोपहर में आसपास सन्नाटा था. तभी दूर से हल्की आवाज सुनाई दी, एक कार खेत के किनारे से गुजर रही थी. गन्ने की हरियाली के बीच बाघ के कान खड़े हुए. वह सरकता हुआ आगे बढ़ा. अचानक झाड़ियों के बीच से बाघ बाहर आ गया. वहीं कार में बैठे सर्वजीत सिंह और उनके साथी पहले तो समझ ही नहीं पाए कि सामने क्या है. कुछ पल में ही उनके रोंगटे खड़े हो गए, बाघ उनकी गाड़ी की ओर बढ़ रहा था.


 

डर और हैरानी के उस पल में गाड़ी में बैठा दूसरा व्यक्ति मोबाइल से वीडियो बना रहा था. यह पूरा नजारा कैमरे में कैद हो गया. इस दौरान बाघ कभी रुकता, कभी जीप को देखता और फिर अचानक पीछे चल पड़ता. जीप की रफ्तार बढ़ी, लेकिन कुछ मीटर तक वह खेत पीछे चलता रहा. उसकी चाल में जंगल का अंदाज़ झलक रहा था, जैसे वह बता रहा हो कि यह इलाका उसका है

थोड़ी देर बाद जब जीप सड़क की ओर मुड़ी, बाघ फिर धीरे-धीरे गन्ने के खेत में लौट गया. यह घटना मोबाइल में रिकॉर्ड थी. वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया. कतर्नियाघाट वाइल्डलाइफ के वनकर्मियों ने इस घटना के बाद ग्रामीणों को सतर्क किया है. उन्होंने कहा कि बाघ अक्सर इस मौसम में शिकार की तलाश में खेतों और गांव के किनारों तक आ जाते हैं, इसलिए अकेले खेतों में न जाएं.


The Hindi Post
error: Content is protected !!