बहुत ही भयावह: मंदिर में मची भगदड़, कम से कम 9 श्रद्धालुओं की मौत

stampede at Andhra temple 2 (1)

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में मची भगदड़ में 9 लोगों की मौत (फोटो: आईएएनएस)

The Hindi Post

बहुत ही भयावह: मंदिर में मची भगदड़, कम से कम 9 श्रद्धालुओं की मौत

 

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में दुखद घटना घट गई है. यहां भगदड़ मचने से कई लोगों की मौत की खबर है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दुखद हादसे में कम से कम 9 लोग काल के गाल में समा गए है. मृतकों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे है. वही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनका इलाज किया जा रहा है.

यह हादसा एकादशी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने के कारण हुआ. बताया जा रहा है कि मंदिर में दर्शन के लिए भारी भीड़ जमा हो गई थी और अचानक धक्का-मुक्की शुरू होने से भगदड़ मच गई.

इस दुखद घटना के विचलित करने वाले दृश्य सामने आए है. वीडियो में देखा जा सकता है कि लोगों के शव जमीन पर पड़े है. इस दौरान, कई लोग मदद करने की कोशिश कर रहे. वह CPR देते दिखाई दे रहे है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है. पीएम ने कहा, “आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में हुई भगदड़ से मैं बहुत दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. मैं प्रार्थना करता जो लोग घायल हुए है वे जल्द स्वस्थ हो जाए.”

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की है.

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल न्यायमूर्ति एस. अब्दुल नजीर (सेवानिवृत्त) और मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने भी इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है.

मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा, “श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ की घटना दुखद है. इस दुखद घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु अत्यंत हृदयविदारक है. मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. मैंने अधिकारियों को घायलों को शीघ्र और उचित उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए हैं. मैंने स्थानीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि वे घटनास्थल का दौरा करें और राहत कार्यों का निरीक्षण करें.”

 

Hindi Post Web Desk (Inputs: IANS)


The Hindi Post
error: Content is protected !!