दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले के बारे में प्रत्यक्षदर्शी ने दी पूरी जानकारी, जानिए क्या बताया उन्होंने ?

Rekha Gupta 2 (1) (1)

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति अपनी शिकायत लेकर मुख्यमंत्री के यहां आया था. जब वह मुख्यमंत्री गुप्ता के नजदीक पहुंचा तो वह चिल्लाने लगा और उसी दौरान उसने रेखा गुप्ता पर अटैक कर दिया. कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हमला एक 30 वर्षीय व्यक्ति ने किया जिसने मुख्यमंत्री पर हमला करने से पहले उन्हें कुछ कागजात दिए थे.

अब इस घटना के बारे में एक प्रत्यक्षदर्शी ने जानकारी दी है. उन्होंने कहा, “मैं महाराष्ट्र से आया हूं. मुझे बहुत अच्छा लगा कि मुख्यमंत्री लोगों की समस्याओं को सुनती है. मैं आज यहाँ आया था. मुझे समय मिला था. यहां जो हादसा हुआ है वो बहुत निंदनीय है. मेरे सामने ही सब कुछ हुआ. मेरा नंबर मैडम से मिलने का आने ही वाला था. लेकिन एक लड़का जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष थी उसने अचानक मैडम पर अटैक कर दिया. उसने मैडम के बाल खींचे और थप्पड़ मारा. यह बहुत शॉकिंग था मेरे लिए. मैडम गिरी नहीं थी. सिक्योरिटी वालों ने उन्हें प्रोटेक्ट कर लिया था. मुझे ऐसा लग रहा है कि हमला करने वाले शख्स की नियत हमला करने की ही थी. मुझे ऐसा लग रहा है कि वो प्रॉब्लम बढ़ाने के लिए आया था.”

Hindi Post Web Desk


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!