केवल 300 रूपए के लिए बुजुर्ग का मर्डर

Beat IANS (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

बिहारशरीफ | बिहार के नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग की कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. आरोप लगाया जा रहा है कि मात्र 300 रुपए के विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस के मुताबिक, अजयपुर गांव के रहने वाले सदन मिस्त्री को स्थानीय लोगों ने जमकर मारा था. यह वाकया गुरुवार शाम का है.

शुक्रवार को इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई. आरोप है कि सदन मिस्त्री और गांव के ही संतोष यादव के बीच 300 रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद था.

सदन मिस्त्री ने छठ के त्यौहार के दौरान पैसे वापस देने की बात कही थी. गुरुवार शाम को संतोष अपने साथियों के साथ सदन के यहां पहुंचा और उन्हें जमकर मारा-पीटा. आनन-फानन में घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के क्रम में शुक्रवार को उनकी मौत हो गई.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद का है. पुलिस सभी बिंदुओं पर घटना की जांच कर रही है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है.

आईएएनएस/हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!