कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को चुनाव आयोग का नोटिस

Mallikarjun kharge

𝗣𝗶𝗰 𝗖𝗿𝗲𝗱𝗶𝘁:𝗜𝗔𝗡𝗦

The Hindi Post

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ गई है. दरअसल, कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से 6 मई को ट्वीट करते हुए लिखा था, “करोड़ कर्नाटक वासियों को कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी चेयरपर्सन सोनिया गांधी का स्ट्रांग मैसेज. कांग्रेस किसी को भी कर्नाटक की प्रतिष्ठा, संप्रभुता या अखंडता के लिए खतरा पैदा करने की अनुमति नहीं देगी”. इसको लेकर भाजपा ने सोमवार को चुनाव आयोग से शिकायत की थी.

https://twitter.com/INCIndia/status/1654882853744787456?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1654882853744787456%7Ctwgr%5Ec4f7525b1342bde5a934a9775150f60e5816e7c6%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fthehindipost.in%2Fbjp-complains-against-sonia-for-making-divisive-statement-297-2023-05-08-1103852%2F

भाजपा ने यह कहते हुए चुनाव आयोग का रुख किया है कि सोनिया गांधी की टिप्पणी ‘विभाजनकारी’ है.

बीजेपी ने चुनाव आयोग से इस तरह का बयान देने के लिए सोनिया गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया है.

चुनाव आयोग के पास दायर की गई शिकायत में कहा गया, “संप्रभुता की परिभाषा एक स्वतंत्र राष्ट्र है. भारत एक संप्रभु देश है और कर्नाटक इसका गौरवपूर्ण हिस्सा है.”

शिकायत दर्ज करने वाली केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने इस बयान को “चौंकाने वाला और अस्वीकार्य” बताते हुए कहा कि गांधी ने आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों का उल्लंघन किया है और चुनाव आयोग से उनके खिलाफ “ऐसा बयान” देने के लिए कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है.

अब चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष – मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस भेजा है. आयोग ने खरगे से इस सोशल मीडिया पोस्ट पर स्पष्टीकरण मांगा है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!