भाजपा ने चुनाव आयोग से की सोनिया गांधी की शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

Sonia Gandhi Congress 2 Twitter

Photo Credit: Twitter/Congress

The Hindi Post

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की टिप्पणी – “कांग्रेस किसी को भी कर्नाटक की प्रतिष्ठा, संप्रभुता या अखंडता के लिए खतरा पैदा करने की अनुमति नहीं देगी”, के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

सोनिया गांधी की ओर से यह बात ट्विटर पर 6 मई को कही गई थी. कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा का यह स्टेटमेंट कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किया गया था.

भाजपा ने यह कहते हुए चुनाव आयोग का रुख किया है कि सोनिया गांधी की टिप्पणी ‘विभाजनकारी’ है.

बीजेपी ने चुनाव आयोग से इस तरह का बयान देने के लिए सोनिया गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया है.

चुनाव आयोग के पास दायर की गई शिकायत में कहा गया, “संप्रभुता की परिभाषा एक स्वतंत्र राष्ट्र है. भारत एक संप्रभु देश है और कर्नाटक इसका गौरवपूर्ण हिस्सा है.”

शिकायत दर्ज करने वाली केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने इस बयान को “चौंकाने वाला और अस्वीकार्य” बताते हुए कहा कि गांधी ने आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों का उल्लंघन किया है और चुनाव आयोग से उनके खिलाफ “ऐसा बयान” देने के लिए कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है.

भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की संयोजक करंदलाजे ने चुनाव आयोग से सोनिया गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश जारी करने का अनुरोध किया.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!