जयपुर में विदेशी महिला से मालिश के बहाने दुष्कर्म

handcuff arrest criminal-handcuffs (1)

प्रतीकात्मक फोटो (फ्रीपिक)

The Hindi Post

जयपुर | राजस्थान पुलिस ने जयपुर में एक डच पर्यटक के साथ मालिश करने के बहाने कथित तौर पर दुष्कर्म करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया और जयपुर से निकलने ही वाला था कि बुधवार शाम शहर के विद्याधर नगर इलाके से उसे पकड़ लिया गया।

पुलिस अधिकारी गुंजन सोनी ने कहा, “नीदरलैंड की एक 30 वर्षीय महिला के साथ बुधवार शाम को कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया। लगभग पांच दिन पहले, वह होली के त्योहार का आनंद लेने के लिए एक समूह के साथ राजस्थान आई थी। विदेशी पर्यटकों का यह समूह रुका हुआ था। सिंधी कैंप क्षेत्र स्थित पीजी में बुधवार शाम को महिला ने एक युवक को आयुर्वेदिक मसाज कराने के लिए बुलाया। मसाज के दौरान पीड़िता के विरोध के बावजूद आरोपी ने महिला पर जबरदस्ती की और बाद में वहां से भाग गया।”

पीड़िता ने गुरुवार को सिंधी कैंप थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सूत्रों ने बताया कि आरोपी केरल भागने की कोशिश कर रहा था। वह खातीपुरा में एक मसाज सर्विस में काम करता था। बहरहाल, पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर आरोपी को पकड़ लिया और उससे पूछताछ की जा रही है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!