नशे में धुत यात्री ने विमान का इमरजेंसी डोर फ्लैप खोलने की कोशिश की, स्टाफ ने दबोचा

Indigo (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

नई दिल्ली | दिल्ली से बेंगलुरू जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में नशे में धुत एक यात्री ने आपातकालीन दरवाजे का फ्लैप खोलने की कोशिश की. यात्री की इस हरकत के बाद, मामले की सूचना संबंधित एजेंसियों को दी गई.

एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने कहा, दिल्ली से बेंगलुरू जाने वाली फ्लाइट 6E-308 में सवार यात्री ने नशे की हालत में आपातकालीन निकास के फ्लैप को खोलने की कोशिश की. इसके तुरंत बाद फ्लाइट में मौजूद चालक दल ने कप्तान को इसकी जानकारी दी. साथ ही यात्री को चेतावनी दी गई.

एडमिशन नोटिस (Advt.)
एडमिशन नोटिस (Advt.)

प्रवक्ता ने कहा, “उक्त उड़ान के सुरक्षित संचालन पर कोई समझौता नहीं किया गया और अनियंत्रित यात्री को बेंगलुरु पहुंचने पर सीआईएसएफ को सौंप दिया गया”.

एक अन्य घटना में, दुबई से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में दो यात्रियों ने चालक दल के द्वारा मना करने के के बावजूद शराब का सेवन जारी रखा. इसके बाद इनको यात्रियों ने मौखिक रूप से चालक दल और सह-यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार किया. यह घटना इसी साल मार्च में हुई थी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!