जंग के बीच ईरान में फिर आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर इतनी थी तीव्रता
सांकेतिक तस्वीर
जंग के बीच ईरान में फिर आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर इतनी थी तीव्रता
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 8:48 बजे (आईएसटी) ईरान के बंदर अब्बास के पास भूकंप आया. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई है.
यूएसजीएस के आंकड़ों के मुताबिक, भूकंप का केंद्र बंदर अब्बास से लगभग 74 किलोमीटर पश्चिम में था और इसकी गहराई धरती की सतह से करीब 10 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई. ये झटके सुबह के समय महसूस किए गए. फिलहाल किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली है.
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से ईरान में भूकंप के झटके लगातार महसूस किए जा रहे हैं. बीते मंगलवार को भी देश के दक्षिणी हिस्से में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया था. यह झटका फ़ार्स प्रांत के दक्षिणी इलाके गेराश में महसूस किया गया था.
यूएसजीएस के अनुसार, यह भूकंप 3 मार्च 2026 को स्थानीय समय (UTC+05:30) के अनुसार दोपहर 12:24 बजे आया था.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
