डर के मारे रोता रहा बच्चा पर जरा भी तरस नहीं आया डॉग मालिक को, पिटबुल से कटवाया, कोई नहीं आया बचाने, लोग करते रहे वीडियो रिकॉर्ड

Pitbull Dog AI Image Depositphotos_828876400_XL (1) (1) (1)
The Hindi Post

डर के मारे रोता रहा बच्चा पर जरा भी तरस नहीं आया डॉग मालिक को, पिटबुल से कटवाया, कोई नहीं आया बचाने, लोग करते रहे वीडियो रिकॉर्ड

 

 

मुंबई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. मुंबई में पूर्वी उपनगर में एक शख्स ने अपना पालतू कुत्ता एक बच्चे के ऊपर छोड़ दिया. जब कुत्ता बच्चे को काट रहा था उस वक्त कुत्ते का मालिक हंस रहा था. जानकारी के मुताबिक कुत्ते के हमले में 11 साल का लड़का घायल हो गया. इसके बाद कुत्ते के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार रात मानखुर्द इलाके में हुए हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हैरानी की बात यह है कि इस दौरान वहां मौजूद अन्य लोग भी बच्चे की मदद करने के बजाए मजे लेते रहे.


घायल लड़के के पिता ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है. इसके मुताबिक हमजा नाम का बच्चा एक आवासीय क्षेत्र में खड़े ऑटोरिक्शा के अंदर दोस्तों के साथ खेल रहा था. इसी दौरान आरोपी सोहेल हसन खान (43) अपने पिटबुल कुत्ते के साथ उधर से गुजरा. लड़का और उसके दोस्त कुत्ते को देखकर उत्साहित हो गए और पिटबुल-पिटबुल चिल्लाने लगे. इस पर कुत्ते का मालिक ऑटो में घुसा और सभी बच्चों को कुत्ते से डराने लगा. बाकी बच्चे तो वहां से भागने में कामयाब रहे, लेकिन हमजा नहीं भाग पाया.

इसके बाद पहले तो सोहेल ने हमजा को डराया. इसके बाद उसने कुत्ते को उसके ऊपर छोड़ दिया. खुद को बचाने के लिए हमजा ऑटो से कूदा और भागने लगा. लेकिन पिटबुल ने उसका पीछा किया और उसे कई जगह काट लिया. बच्चे का आरोप है कि इस दौरान वहां मौजूद अन्य लोग वीडियो बनाते रहे, लेकिन उसकी मदद करने के लिए आगे नहीं आए. उसने कहाकि वह बहुत ज्यादा डरा हुआ था क्योंकि कुत्ते ने उसे काटा और दौड़ाया. इस दौरान कुत्ते ने बच्चे के कपड़े मुंह में दबा रखे थे.

वायरल वीडियो में आरोपी को हंसते हुए देखा जा सकता है, जबकि कुत्ता लड़के पर हमला कर रहा है. वहीं, आसपास के अन्य लोग इस दौरान मजे लेते दिखाई दिए. अधिकारी ने बताया कि कुत्ते ने लड़के की ठोड़ी पर काट लिया और उसे घायल कर दिया. उन्होंने बताया कि खान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. उसे शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया और बाद में नोटिस जारी करने के बाद रिहा कर दिया गया.


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!