सरकारी अस्पताल के कमरे में युवती के साथ डॉक्टर ने किया डांस, वीडियो सामने आने के बाद हुआ यह एक्शन….

DOCTOR DANCE (1)

वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब (क्रेडिट: सोशल मीडिया)

The Hindi Post

सरकारी अस्पताल के कमरे में युवती के साथ डॉक्टर ने किया डांस, वीडियो सामने आने के बाद हुआ यह एक्शन….

 

शामली (उत्तर प्रदेश) | शामली जिले के कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में तैनात एक डॉक्टर का युवती के साथ अस्पताल के आवासीय परिसर में डांस करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है. डॉक्टर को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है और सरकारी आवास तत्काल खाली करने का आदेश दिया गया है. विभाग ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डॉक्टर और एक युवती अस्पताल की रेजिडेंशियल बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में डांस कर रहे थे. बताया जा रहा है कि यह वीडियो उनकी सगाई के बाद के सेलिब्रेशन के दौरान रिकॉर्ड किया गया था.

मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए शामली के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) ने तत्काल जांच के आदेश दिए है. वहीं, CHC अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने डॉक्टर को शोकॉज नोटिस जारी किया है और साथ ही उन्हें सरकारी आवास खाली करने को कहा है. उन्होंने इस कृत्य को “अस्पताल की गरिमा के खिलाफ और अनुचित व्यवहार” बताया.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, डॉ. सिंह ने पुष्टि की कि डॉक्टर द्वारा दिए गए लिखित स्पष्टीकरण को उच्च अधिकारियों और राज्य प्रशासन को भेज दिया गया है. आगे की कार्रवाई सरकार के निर्देशों के बाद तय होगी. जो डॉक्टर वीडियो में दिखाई दे रहे है उन्होंने अब तक कोई बयान जारी नहीं किया है.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!