शर्मनाक ! हत्यारिन निकली नई-नवेली दुल्हन, लवर के साथ बनाया खौफनाक प्लान, पति को ऐसे मरवाया….
सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)
शर्मनाक ! हत्यारिन निकली नई-नवेली दुल्हन, लवर के साथ बनाया खौफनाक प्लान, पति को ऐसे मरवाया….
बस्ती में रिश्तों को शर्मसार और मानवता को झकझोर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. शादी के महज एक सप्ताह के भीतर ही एक नवविवाहिता ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की निर्मम हत्या करवा दी. पुलिस ने इस कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपित पत्नी, प्रेमी व उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के पर्दाफाश के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है.
घटनाक्रम के मुताबिक, दिवंगत अनीश निवासी बेदीपुर, परसरामपुर की शादी उसके मामा की बेटी रुकसाना के साथ हुई थी. परिवार में खुशी का माहौल था और नई-नवेली दुल्हन का स्वागत धूमधाम से किया गया था. लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि दुल्हन के लिबास में एक साजिश घर में प्रवेश कर रही है.
आरोपित महिला का शादी से पहले ही रिंकू कन्नौजिया निवासी महुआडाबर, गौर से प्रेम प्रसंग चल रहा था. वह इस शादी से खुश नहीं थी और अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती थी. शादी के सात दिन बाद ही पत्नी रुकसाना ने रिंकू के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने का खौफनाक प्लान तैयार किया.

योजना के तहत, कातिल पत्नी ने पति की जानकारी प्रेमी को दी. मौका पाते ही प्रेमी ने गुरुवार 20 नवंबर की शाम करीब सात बजे अनीश की उसके गांव के पास ही गोली मार कर हत्या कर दी. आरोपितों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी विकास यादव,एसआ भानु प्रताप सिंह, सर्विलांस प्रभारी शेषनाथ यादव व उनकी टीम शामिल रही.
घटना के बाद पुलिस ने जब मामले की तफ्तीश शुरू की, तो शक की सुई पत्नी पर ही गई. पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की और पत्नी के मोबाइल की काल डिटेल रिकार्ड (सीडीआर) खंगाली, तो प्रेमी के साथ लगातार बातचीत के सबूत मिले. पुलिसिया सख्ती के सामने पत्नी टूट गई और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने प्रेमी रिंकू व उसके साथी शिवा साहनी निवासी महुआडाबर को भी धर दबोचा.
बस्ती पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने बताया, “प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग का है. शादी के एक सप्ताह के भीतर ही पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दे दिया. घटना का पर्दाफाश पुलिस की संयुक्त टीम ने मात्र दो घंटे के भीतर ही कर दिया. आला कत्ल समेत सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या में प्रयुक्त तमंचा, बाइक बरामद कर लिया गया है. तीनों को विधिक प्रक्रिया अपनाते हुए जेल रवाना कर दिया गया है.”
