फिल्म प्रमोशन के दौरान डायरेक्टर रवि कुमार ने अभिनेत्री को किया किस, एक्ट्रेस हो गई असहज, Video आया सामने
फिल्म डायरेक्टर ए एस रवि कुमार चौधरी को हाल में ही में आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. दरअसल, रवि कुमार ने अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा को किस कर लिया. अभिनेत्री को किस करने की यह हरकत उन्होंने मीडिया के कैमरों के सामने की. मन्नारा, प्रियंका चोपड़ा की कजिन है.
डायरेक्टर रवि कुमार का अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा को किस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में डायरेक्टर को मन्नारा चोपड़ा को जबरदस्ती किस करते हुए देखा जा सकता है. मन्नारा ने मामला संभालने की कोशिश की लेकिन उनके चेहरे पर असहजता साफ झलक रही थी. वीडियो में देखा जा सकता है कि मन्नारा रवि कुमार की इस हरकत से हैरान रह जाती है.
यह घटना मंगलवार को हुई जब दोनों (रवि कुमार और मन्नारा चोपड़ा) अपनी आगामी फिल्म ‘थिरागबदरा सामी’ का प्रचार कर रहे थे.
Director AS Ravi kumar chowdary kissed Heroine #Mannarachopra in front of media. pic.twitter.com/DVN5w5J9RQ
— SRCINEMAS (@SR_CINEMAS) August 28, 2023
बता दे कि बहुत से इंटरनेट यूज़र्स को डायरेक्टर की हरकत ठीक नहीं लगी.
आलोचना होने के बाद ए एस रवि कुमार ने सफाई दी. उन्होंने कहा कि उनके एक्ट को लोग गलत समझ रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने दावा किया है कि मन्नारा उनके लिए बेटी जैसी हैं और उन्होंने स्नेहपूर्वक किस किया था. डायरेक्टर का दावा है कि उनकी हरकत से एक्ट्रेस या उनकी पत्नी को कोई एतराज नहीं है.
By Hindi Post Web Desk
