काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं व सेवादारों के बीच मारपीट, वीडियो आया सामने

Kashi Vishwanath (1)
The Hindi Post

वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में श्रद्धालुओं और सेवादारों के बीच मारपीट की खबर सामने आई है. मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. यह वीडियो अब वायरल हो रहा है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ भक्त और सेवादार, मंदिर के अंदर एक दूसरे को धक्का दे रहे है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना शनिवार शाम की है. बताया जा रहा है यह तब हुआ जब मंदिर में आरती हो रही थी.

विवाद तब शुरू हुआ तब भक्त और सेवादार एक-दूसरे को धकेलने लगे. श्रद्धालु मंदिर के अंदर जाना चाह रहे थे पर सेवादारों ने उनको रोक दिया. इस पर बहस शुरू हो गई. जो लोग गृभगृह में प्रवेश कर गए थे उनकी सेवकों से धक्का-मुक्की को गई. बताया जा रहा कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे को थप्पड़ जड़ दिए.

इस घटना के बारे में सेवकों ने मंदिर प्रशासन को अवगत कराया है.


हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!