टूलकिट विवाद पर दिल्ली पुलिस ने ट्विटर को भेजा नोटिस

Twitter
The Hindi Post

नई दिल्ली | दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने कथित टूलकिट विवाद को लेकर माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर को नोटिस भेजा है। दिल्ली पुलिस के एक सूत्र ने कहा कि स्पेशल सेल ने पिछले सप्ताह भड़के कथित टूलकिट विवाद के संबंध में एक ट्वीट को ‘छेड़छाड़ मीडिया’ के रूप में वर्णित करने के लिए ट्विटर को नोटिस भेजा है।

नोटिस में, पुलिस ने ट्विटर से सभी जानकारी साझा करने के लिए कहा है कि कैसे उसने टूलकिट को छेड़छाड़ वाले मीडिया के रूप में वर्णित किया।

दिल्ली पुलिस ने अभी इस मामले में केस दर्ज नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने पिछले हफ्ते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा, पार्टी नेता बी.एल. संतोष और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और अन्य पर कथित टूलकिट मामले में ‘जालसाजी’ का आरोप लगाया।

पात्रा ने कांग्रेस पर प्रधानमंत्री को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए ट्वीट किया था और कांग्रेस का एक कथित टूलकिट भी साझा किया था।

हालांकि, पात्रा के ट्वीट को ट्विटर ने मीडिया के साथ छेड़छाड़ करार दिया।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!