“कार सवार युवकों को पता था कि अंजलि उनकी कार के नीचे फंसी हुई है, फिर भी उसे घसीटते रहे …”: मृतका की दोस्त निधि का बयान

Sultanpuri Girl Dead (1) (1)
The Hindi Post

“अंजलि नशे में थी”. हादसे के वक्त अंजलि के साथ स्कूटी पर मौजूद दूसरी लड़की निधि ने मंगलवार रात यह खुलासा किया.

निधि ने पुलिस को बयान देने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा, वह (अंजलि) नशे की हालत में थी.

निधि ने ANI को बताया, “वह नशे की हालत में थी लेकिन गाड़ी (दोपहिया वाहन) चलाने पर जोर दे रही थी. कार से टक्कर लगने के बाद वह कार के नीचे आ गई और उसके साथ घिसटती चली गई. मैं डर गई और वहां से चली गई और मैंने किसी को कुछ नहीं बताया.”

निधि ने यह भी कहा कि, “कार से टकराने के बाद मैं एक तरफ गिर गई, जबकि मेरी दोस्त कार के नीचे फंस गई. कार में सवार लोगों को पता चला गया था कि उनकी कार के नीचे अंजलि फंस गई है. मैंने पुलिस को सूचित नहीं किया. मैं घर चली गई.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!