दुनिया का पहला मामला, ब्लैक फंगस के कारण निकालनी पड़ी पेशेंट की किडनी

Operation Theatre pexels-anna-shvets-4483327

सांकेतिक तस्वीर

The Hindi Post

नई दिल्ली | गाजियाबाद के एक 34 वर्षीय व्यक्ति का कोविड संक्रमण से उबरने के बाद म्यूकोर्मिकोसिस (ब्लैक फंगस) का सफलतापूर्वक इलाज किया गया है। सर गंगा राम अस्पताल के डॉक्टरों ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी। अस्पताल ने एक बयान में कहा कि म्यूकर न केवल नाक गुहा में घुस गया था, बल्कि व्यक्ति के बाएं फेफड़े और दाहिनी किडनी में भी फैल गया था। कोविड संक्रमण के बाद दुनिया में यह इस तरह का पहला मामला है।

पेशेंट रंजीत कुमार सिंह को कोविड के पश्चात् कॉम्प्लीकेशन्स जैसे सांस लेने में कठनाई, थूक में खून आना और तेज़ बुखार के कारण हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बाद डॉक्टर यह जानकर हैरान रह गए कि म्यूकर नाक गुहा से उनके बाएं फेफड़े और दाहिनी किडनी तक फैल गया था।

सर गंगा राम हॉस्पिटल में चेस्ट मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ सलाहकार डॉ उज्‍जवल पारेख ने कहा, “फेफड़े और किडनी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए थे और आगे फैलने का डर था। इसलिए म्यूकर संक्रमित क्षेत्रों को हटाने की योजना बनाई गई थी।”

चूंकि म्यूकर तेजी से फैलने वाली बीमारी है और अन्य अंगों को और नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए उनके बाएं फेफड़े का एक हिस्सा और दाहिनी किडनी को जीवन रक्षक प्रक्रिया के रूप में तुरंत हटा दिया गया था। यह जटिल सर्जरी छह घंटे तक चली।”

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में यूरोलॉजी विभाग के सलाहकार डॉ मनु गुप्ता ने कहा, “यह एक जटिल मामला था जिसमें म्यूकोर फेफड़े और गुर्दे के हिस्से में घुस गया था। गुर्दा काम नहीं कर रहा था। सर्जरी के दौरान पता चला कि फंगस लगभग यकृत और बड़ी आंत में फैल रहा था। इस प्रकार, बड़ी मुश्किल से, बगल के अंगों को चोट पहुंचाए बिना गुर्दे को हटाया जा सका ।”

सर्जरी के बाद, सिंह को कुछ हफ्तों के लिए ओरल एंटिफंगल दवा पर रखा गया।

पारेख ने कहा, “45 दिनों तक चले लम्बे एंटी-फंगल थेरेपी के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। वह अब पहले से बेहतर है।”

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!