केजरीवाल सरकार एक बार फिर पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कहा – “सचिव का ट्रांसफर नहीं कर रही केंद्र सरकार”

Supreme Court (2) (1)

फोटो क्रेडिट: आईएएनएस

The Hindi Post

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के एक दिन बाद कि दिल्ली सरकार के पास अपने अधिकारियों को नियंत्रित (ट्रांसफर-पोस्टिंग) करने की शक्ति होगी, AAP सरकार ने एक बार फिर कोर्ट का रुख किया है.

केजरीवाल सरकार ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार अधिकारियों (सचिव) का ट्रांसफर नहीं करने दे रही है.

दिल्ली सरकार ने गुरुवार शाम सेवा विभाग के सचिव को हटा दिया था.

सुप्रीम कोर्ट दिल्ली सरकार की याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है. चीफ जस्टिस ने कहा कि वह अगले सप्ताह इसे सूचीबद्ध करने पर विचार करेंगे.

बीते दिन सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग का अधिकार दिया था.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post
error: Content is protected !!