कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को भेजा समन, पेश होने को कहा
फाइल फोटो | आईएएनएस
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाले से जुड़े मामले में समन भेजा है. ED यानि प्रवर्तन निदेशालय की अर्जी पर कोर्ट ने यह समन भेजा गया है. कोर्ट ने केजरीवाल को 16 मार्च को पेश होने को कहा है.
इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय CM केजरीवाल को आठ समन भेज चुकी है. इन समन को केजरीवाल गैरकानूनी बताते रहे हैं. उन्होंने कहा था कि ये समन गैरकानूनी हैं लेकिन फिर भी वह ED के सवालों के जवाब देने के लिए तैयार हैं.
उन्होंने ED से 12 मार्च के बाद की कोई तारीख मांगी है. केजरीवाल ने कहा था कि वह वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सवालों के जवाब देंगे.
