दिल्ली: भजनपुरा में मंदिर हटाने से पहले एडिशनल DCP ने भगवान के सामने जोड़े हाथ, की पूजा-अर्चना, फिर चला बुलडोजर

Bhajanpura (1)
The Hindi Post

नई दिल्ली | दिल्ली के भजनपुरा इलाके में रविवार को दो धार्मिक संरचनाओं को ध्वस्त किए जाने के बाद पुलिस ने कहा कि कार्रवाई लोगों के सहयोग से की गई.

पुलिस ने कहा कि धार्मिक संरचनाओं में एक मंदिर और एक मजार शामिल हैं. मंदिर और मजार को इसलिए हटाया गया कि रोड का चौड़ीकरण हो सके.

मंदिर हटाए जाने से पहले उत्तर पूर्वी दिल्ली के एडिशनल डीसीपी सुबोध गोस्वामी ने मंदिर में पूजा-अर्चना की थी. पुलिस ने कहा मूर्तियों को सम्मानपूर्वक हटाया गया और उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की गई.

डीसीपी नॉर्थ ईस्ट जॉय टिर्की ने कहा कि पुलिस ने मंदिर में उपस्थित लोगों/भक्तों के साथ पहले बातचीत की और फिर मंदिर को हटाने की कार्रवाई हुई. इसमें स्थानीय लोगों ने सहयोग किया.

“यह एक बहुत ही शांतिपूर्ण ऑपरेशन था. मंदिर में आए भक्तों ने मूर्तियों को हटाने में हमारी मदद की. अत्यंत सम्मान के साथ मूर्तियों को हटाया गया. सब कुछ बहुत शांतिपूर्ण तरह से हुआ.”

हालांकि स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया था. वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर नजर रखने के लिए क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं. पुलिस ने पूरे इलाके की निगरानी करने के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post
error: Content is protected !!