संजय राउत का बड़ा दावा, शिवसेना के नाम व चुनाव चिह्न खरीदने के लिए 2000 करोड़ रुपये की हुई डील

Sanjay Raut IANS (1)

Photo: IANS

The Hindi Post

मुंबई | शिवसेना (उद्धव गुट) सांसद संजय राउत ने रविवार को एक चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा कि शिवसेना पार्टी के नाम और उसके धनुष और तीर के चिन्ह को खरीदने के लिए 2000 करोड़ रुपये की डील हुई है.

संजय राउत ने ट्वीट में में कहा कि, “मुझे विश्वसनीय जानकारी मिली है.. मुझे विश्वास है.. यह केवल प्राथमिक आंकड़ा है और 100 प्रतिशत सही है.”

राउत ने कहा, “यह देश के इतिहास में अभूतपूर्व है… जल्द ही कुछ और खुलासे किए जाएंगे.”

राउत के आरोप को भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) पर उंगली उठाने के रूप में देखा जा रहा है.

संजय राउत का यह सनसनीखेज बयान, चुनाव आयोग द्वारा (महाराष्ट्र के) मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले अलग हुए गुट – बालासाहेबंची शिवसेना को ‘शिवसेना’ नाम और ‘धनुष-तीर’ चिन्ह (पार्टी सिंबल) आवंटित किए जाने के, दो दिन बाद आया है.

पार्टी का नाम और चिह्न् खोने के बाद, पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सेना ने चुनाव आयोग के फैसले को सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की योजना बनाई हैं.

सेना (यूबीटी/उद्धव गुट) के अलावा, इसके महा विकास अघाड़ी सहयोगी – कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और अन्य दलों ने भी चुनाव आयोग के फैसले की निंदा की है. उन्होंने इसे फैसले को अप्रत्याशित, जल्दबाजी में दिया गया और अन्यायपूर्ण करार दिया है. हालांकि बीएसएस-भारतीय जनता पार्टी के सत्तारूढ़ गठबंधन ने इस फैसले की सराहना की और इसे सच्चाई की जीत बताया हैं.

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!