अंतर्राष्ट्रीय साइकिल दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने निकाली साइकिल रैली

NCC Cycling Lucknow (1)
The Hindi Post

एनसीसी ग्रुप मुख्यालय लखनऊ के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर रवि कपूर के दिशा निर्देश पर 3 जून, 2022 को अंतर्राष्ट्रीय साइकिल दिवस – पर लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों के एनसीसी कैडेटों द्वारा साइकिल चलाकर नागरिकों को स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। प्रोफेसर (डॉक्टर) संजय सिंह कुलपति और कैप्टन राजश्री ने भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में 50 एनसीसी कैडेटों के साथ 8 किलोमीटर की यात्रा कर साइकिल द्वारा अच्छे स्वास्थ्य का संदेश दिया ।

20 यूपी गर्ल्स एनसीसी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल विनोद जोशी ने बताया अंतरराष्ट्रीय साइकिल दिवस पर 67 एनसीसी बटालियन और 20 यूपी गर्ल्स बटालियन के कैडेटों ने अंबेडकर विश्वविद्यालय और एपी सेन डिग्री कॉलेज से प्रातः 8:00 बजे साइकिल रैली निकाली। कर्नल जोशी ने बताया कि साइकिल द्वारा पर्यावरण की सुरक्षा और शारीरिक कसरत दोनों ही होती हैं। यदि हम दुपहिया वाहन और चार पहिया वाहन को छोड़कर साइकिल द्वारा अपने दैनिक संस्थानों और अन्य कार्य हेतु जाएंगे तो अच्छा स्वास्थ्य और अच्छा पर्यावरण दोनों ही प्राप्त करेंगे ।

उन्होंने कहा कि कई देशों में वाहनों की अपेक्षा साइकिल का अधिक प्रयोग किया जा रहा है, लखनऊ के एनसीसी कैडेटों का ऐसा भी प्रयास रहा है कि नागरिकों को साइकिल के प्रयोग की ओर आकर्षित करें।

कैडेटों के साथ कैप्टन राजश्री, कैप्टन मोनिका, श्रीवास्तव सूबेदार मेजर देव पाल सिंह और सेना के अन्य सैन्य कर्मी ने भी साइकिल चलाकर नागरिकों का उत्साह वर्धन कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाने लिए प्रोत्साहित किया।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

The Hindi Post
error: Content is protected !!