पाकिस्तानी लड़की से निकाह CRPF जवान को पड़ा मंहगा, नौकरी से बर्खास्त, लगा यह आरोप…

CRPF (1)
The Hindi Post

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानि सीआरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है. सीआरपीएफ ने अपने जवान मुनीर अहमद को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है. दरअसल, जवान मुनीर अहमद पर आरोप है कि उन्होंने पाकिस्तानी महिला से शादी करने की बात को छिपाया. उन्हें तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है.

समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, यह कार्रवाई तब की गई जब यह पता चला कि मुनीर अहमद ने पाकिस्तानी नागरिक मेनल खान से शादी करने की बात कथित तौर पर छिपाई और उसके वीजा की वैधता से परे उसे शरण दी (भारत में रहने दिया).

मुनीर अहमद के इस कथित कृत को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए संभावित खतरा माना गया. इसके बाद यह कड़ा एक्शन लिया गया.

मुनीर अहमद सीआरपीएफ की 41वीं बटालियन में तैनात थे. उनकी तैनाती जम्मू-कश्मीर में थी. सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि जांच के दौरान पता चला कि मुनीर अहमद ने विदेशी नागरिक से शादी करने की औपचारिक अनुमति के अनुरोध पर कार्रवाई होने से पहले ही 24 मई, 2024 को वीडियो कॉल (व्हाट्सएप) के जरिए शादी कर ली थी.

पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर उठाए गए कूटनीतिक उपायों के तहत भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने के लिए कहने के बाद मुनीर अहमद की मीनल खान के साथ शादी का पता चला था.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!