अतीक अहमद को प्रयागराज ला रही गाड़ियों के काफिले से टकराई गाय, VIDEO

Ateek Ahmed 2 (1)

अतीक अहमद (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

पूर्व सांसद अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से यूपी के प्रयागराज लाया जा रहा है. इस दौरान, यह काफिला तीन राज्यों से गुजरा. जब अतीक का काफिला, मध्य प्रदेश के शिवपुरी से निकल रहा था तब इसके सामने एक गाय आ गई.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काफिले की एक गाड़ी से टक्कर लगने से गाय की जान चली गई. इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि अतीक का काफिला तेजी से गुजर रहा था. इसी बीच गाय सड़क पर आ गई. काफिले की गाड़ी से टकराने के बाद गाय दूर तक घिसटती हुई चली गई.

टक्कर लगने के तुरंत बाद पूरे काफिले को थोड़ी देर के लिए रुकना पड़ा. इसके बाद काफिला प्रयागराज के लिए रवाना हो गया.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!