“अतीक के एनकाउंटर की है आशंका….” काफिले के पीछे चल रही उनकी बहन

Ateek Ahmed Sister (1)
The Hindi Post

अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज लाया जा रहा है. 28 मार्च को सुबह 11 बजे अतीक को कोर्ट में पेश किया जाएगा. कोर्ट के आदेश पर ही उसको गुजरात से प्रयागराज लाया जा रहा है.

इस दौरान, यह जानकारी मिली कि अतीक की बहन भी काफिले के पीछे चल रही है. वो अपने निजी वाहन में गुजरात से ही अतीक के काफिले के साथ है. उनको अपने भाई अतीक के एनकाउंटर का डर सता रहा है. यही कारण है कि वो इस काफिले के पीछे-पीछे चल पड़ी.

मीडियाकर्मियों से झांसी (यूपी) में बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें अतीक के एनकाउंटर की आशंका है. उन्होंने कहा कि विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए बयान (माफियाओं से सख्ती से निपटा जाएगा/मिटटी में मिला देंगे) के बाद उन्हें अपने भाई के एनकाउंटर का डर है.

उन्होंने यह भी कहा कि उनका भाई अपराधी नहीं है. पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मामला अभी अदालत में लंबित है, इसलिए उनके भाई को अपराधी नहीं कहा जा सकता.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!