छात्रा पर टूट पड़ी गाय… सींगो से उछालकर पटका.. बच्ची पर हमला करने से रुक ही नहीं रही थी गाय, वीडियो आया सामने

Chennai (1)
The Hindi Post

चेन्नई में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है. यहां एक स्कूली छात्रा पर गाय ने हमला कर दिया. बुधवार को हुई यह घटना एमएमडीए कॉलोनी इलाके में सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि बैग टांगे हुए बच्ची गली से गुजर रही है. इस दौरान, गली में दो गए भी कही से आ जाती है. तभी एक गाय भड़क जाती है और बच्ची पर हमला कर देती है. गाय छात्रा को अपने सींग से उछालकर पटक देती है. इसके बाद गाय लगातार उस पर हमला करती रहती है.

वहीं मां की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ जाते है पर गाय को हमला करने से रोक नहीं पाते.

जानकारी के मुताबिक गाय के हमले से बच्ची जख्मी हो गई. उसके सिर में चोट लगी है. उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल उसकी हालत स्थिर है.

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद चेन्नई निगम के अफसरों ने बच्ची पर हमला करने वाली गायों को पकड़ लिया है. वहीं पुलिस ने बच्ची पर हमला करने वाली गायों के मालिक के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!