मुख्यमंत्री की पत्नी ने मंदिर को भेंट किया सोने का मुकुट, 14 लाख है कीमत

Hindi Post_600x600
The Hindi Post

तिरुवनंतपुरम | तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की पत्नी दुर्गा स्टालिन ने गुरुवार को त्रिशूर जिले के गुरुवायुर में प्रसिद्ध श्री कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना की.

इस दौरान उन्होंने मंदिर को 14 लाख रुपये की कीमत का सोने का मुकुट दान किया.

इसके अलावा दुर्गा स्टालिन ने मंदिर को एक चंदन घिसने की मशीन भी दान की. इसकी कीमत दो लाख रुपये है.

MK Stalin (1)

मंदिर के अधिकारियों के अनुसार, दुर्गा स्टालिन ने कोयंबटूर के एक सुनार को सोने का मुकुट बनाने का ऑर्डर दिया था.

गुरुवायुर के प्रसिद्ध कृष्ण मंदिर में राजनीतिक नेताओं द्वारा प्रसाद चढ़ाना एक आम बात है.

साल 2001 में तमिलनाडु की तत्कालीन मुख्यमंत्री जे. जयललिता ने इसी मंदिर को एक हाथी दान में दिया था.

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!