चट्टान पर बैठ पर एन्जॉय कर रहा था कपल, तेज लहर बहा ले गई दोनों को, महिला की मौत, बच्चे दहशत में चिल्लाते रह गए, दर्दनाक घटना हुई कैमरे में कैद

Mumbai Bandstand (1)

Photo: Screengrab (Social Media)

The Hindi Post

मुंबई में एक दर्दनाक घटना घट गई है. बांद्रा बैंडस्टैंड में एक परिवार पिकनिक मनाने आया था. पति और पत्नी चट्टान पर बैठ कर फोटो क्लिक करवा रहे थे. दोनों खूब एन्जॉय कर रहे थे. इस कपल के बच्चे थोड़ी दूर से दोनों को देख रहे थे. वो भी उत्साहित थे. बैंडस्टैंड पर मौजूद अन्य लोग भी मजे कर रहे थे. सब कुछ ठीक चल रहा था.

इसी दौरान, सुमद्र से उठी लहरों ने पति-पत्नी को अपनी आगोश में ले लिया. लहरें दोनों को बहा ले गई. बच्चे दहशत में चीखने-चिल्लाने लगे.

इस हादसे में महिला की मौत हो गई. वो डूब गई. जबकि महिला का पति बच गया.

ये पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और जैसे ही इस दर्दनाक घटना का चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड हुआ वो वायरल हो गया. जो भी इस वीडियो को देख रहा है वो हैरान हो रहा है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतक महिला का नाम ज्योति है और यह हादसा बीते रविवार को हुआ था.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब यह हादसा हुआ, मुकेश (महिला के पति) ने ज्योति की साड़ी पकड़कर उसे खींचने की कोशिश की लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि ज्योति दूर बह गई. मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने फुर्ती दिखाते हुए मुकेश के पैर पकड़कर उन्हें पानी से बाहर खींचा और इसलिए वो बच गए.

इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई. पुलिस भी तुरंत ही मौके पर पहुंच गई. पुलिस और फायर ब्रिगेड ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. सोमवार को कोस्टगार्ड्स को ज्योति की बॉडी मिली.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!