सेना ने चलाया खुफिया ऑपरेशन, भारत में घुसने की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को किया ढेर

Army IANS May 30 (1)

सांकेतिक फोटो (आईएएनएस/निसार मलिक)

The Hindi Post

जम्मू | जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर एक संयुक्त अभियान में सेना और पुलिस ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया और दो आतंकवादियों को मार गिराया. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी.

अधिकारियों ने कहा कि सेना के सतर्क जवानों ने आज सुबह घुसपैठ की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया. इसके बाद नियंत्रण रेखा के बहादुर सेक्टर में सेना और पुलिस द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया.

सेना ने कहा, “17 जुलाई की रात को पुंछ सेक्टर में भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस के संयुक्त अभियान में घुसपैठ की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया गया. दो घुसपैठियों को मार गिराया गया है. तलाशी अभियान जारी है.”

अधिकारियों ने कहा कि यह एक खुफिया ऑपरेशन था जिसे सेना और पुलिस ने संयुक्त रूप से चलाया था.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!