“ससुर ने कहा जा के मार जा .. तुम्हारे बिना मेरी बेटी खुश रहेगी ..”, 34 वर्षीय युवक ने किया सुसाइड.. पुलिस यूनिफार्म में मिला शव.. सुसाइड नोट भी हुआ बरामद
मौके पर पुलिस जांच करती हुई (सांकेतिक तस्वीर)
09 दिसंबर को सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष ने बेंगलुरु स्थित अपने फ्लैट पर कथित तौर पर सुसाइड कर लिया था. अतुल का आरोप था कि उनकी पत्नी और ससुराल वाले उनका उत्पीड़न कर रहे थे. इस केस के सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है.
अब बेंगलुरु से एक और बड़ी खबर सामने आई है. यहां पुलिस को शनिवार को पटरियों के किनारे एक शव मिला था. मृतक की पहचान 34 वर्षीय एचसी थिप्पन्ना के रूप में हुई. वह बेंगलुरु के हुलिमावु ट्रैफिक पुलिस स्टेशन में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे.
बेंगलुरु पुलिस ने बताया कि थिप्पन्ना ने शुक्रवार रात को हीलालिगे रेलवे स्टेशन और कार्मेलराम हुसागुरु रेलवे गेट के बीच रेल पटरियों पर अपनी जान दे दी थी. पुलिस को थिप्पन्ना की लाश पुलिस यूनिफार्म में मिली.
पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है. इसमें थिप्पन्ना ने सुसाइड करने के लिए अपनी पत्नी और ससुर को जिम्मेदार ठहराया है. बायप्पनहल्ली रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है.
अपने सुसाइड नोट में थिप्पन्ना ने लिखा है: “मैं अपनी पत्नी की यातना से दुखी होकर आत्महत्या कर रहा हूं. मेरी पत्नी के पिता यमुनाप्पा ने मुझे जान से मारने की धमकी दी थी. 12 दिसंबर को उन्होंने मुझे शाम 7.26 बजे फोन किया और मुझे धमकाया. जब मैंने अगली सुबह उनको (ससुर) फोन किया तो उन्होंने कहा कि मुझे जा कर मर जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि उनकी बेटी मेरे बिना बेहतर जीवन जीएगी. उन्होंने मुझे गालियां भी दी.”
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108, 351 (3) और 352 के तहत मामला दर्ज किया है और जांच जारी है.
थिप्पन्ना विजयपुरा जिले के सिंधगी शहर के पास हंडिगनुरु गांव के रहने वाले थे.
Reported By: IANS, Written By: Hindi Post Web Desk
