शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत, भाजपा सिमटी

Congress Flag Facebook
The Hindi Post

शिमला | कांग्रेस ने गुरुवार को भारत के सबसे पुराने नगर निगमों में से एक – शिमला नगर निगम का चुनाव जीत लिया. कांग्रेस ने 34 वार्डस में से 24 में जीत दर्ज की है जबकि विपक्षी पार्षदों की संख्या 17 से घटकर 9 हो गई है. पहले शिमला नगर निगम पर भाजपा का कब्जा था.

प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला से एक पार्षद के रूप में अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया था.

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं हिमाचल के लोगों को शिमला नगर निगम में ऐतिहासिक जनादेश के लिए धन्यवाद देता हूं. यह जनादेश हमारी सरकार और विकासात्मक राजनीति में राज्य के लोगों के विश्वास की पुष्टि करता है.

यहां से माकपा ने एक वार्ड में जीत दर्ज की, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) खाता खोलने में नाकाम रही. माकपा ने समर हिल वार्ड जीता, जो कि इसके छात्र विंग स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) का गढ़ है. माकपा ने पिछली बार भी यह सीट जीती थी, लेकिन उम्मीदवार कार्यकाल के अंत में भाजपा में शामिल हो गए थे.

राज्य कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह ने पार्टी की निर्णायक जीत के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव में भी जीत की लय बरकरार रखेगी.

भाजपा ने 23 वार्डों में महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था, जबकि कांग्रेस ने 18 वार्डों से. दोनों पार्टियां सभी 34 वार्डों से चुनाव लड़ी थी. AAP ने 21 और माकपा ने चार सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!