कांग्रेस का विधायक के खिलाफ कड़ा एक्शन, किया सस्पेंड, कहा – “आपके घर पर बीजेपी का झंडा लहरा रहा है….”

Congress (2) (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

कांग्रेस आलाकमान ने पार्टी विधायक संदीप जाखड़ को पार्टी विरोधियों गतिविधियों में संलिप्त होने के चलते निलंबित कर दिया है. निलंबन के बाद संदीप जाखड़ ने अपने पूर्व सहयोगियों को अच्छी सलाह और सम्मान देने के लिए धन्यवाद दिया.

अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति (डीएसी) के सदस्य सचिव तारिक अनवर द्वारा हस्ताक्षरित निलंबन आदेश में कहा गया है, “पंजाब पीसीसी के अध्यक्ष ने शिकायत की है कि आप पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं.”

Photo: X (Twitter)/Sandeep Jakhar
Photo: X (Twitter)/Sandeep Jakhar

 

पत्र में आगे कहा गया, ”आप पार्टी और पीसीसी अध्यक्ष के खिलाफ बोल रहे हैं. आप खुलेआम अपने चाचा सुनील जाखड़ के सपोर्ट में बोलते दिखते है.”

पत्र में यह भी लिखा है कि आप (संदीप जाखड़) पार्टी के कार्यक्रमों जैसे भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं हो रहे. पत्र में आगे लिखा है कि आप जिस घर में रहते है उस पर बीजेपी का झंडा लहरा रहा है. आप पार्टी और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ बोलते है.

बता दें कि सुनील जाखड़ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं. वह पिछले साल कांग्रेस छोड़कर भगवा पार्टी में शामिल हो गए थे.

संदीप जाखड़ पंजाब की अबोहर सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं और सुनील जाखड़ के भतीजे हैं.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!