एक हाथ में केतली, दूसरे हाथ में…., कांग्रेस ने पीएम मोदी का चाय बेचते हुए AI VIDEO किया पोस्ट, बीजेपी ने दी प्रतिक्रिया
(Photo: https://x.com/NayakRagini)
एक हाथ में केतली, दूसरे हाथ में…., कांग्रेस ने पीएम मोदी का चाय बेचते हुए AI VIDEO किया पोस्ट, बीजेपी ने दी प्रतिक्रिया
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक AI-जनरेटेड वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में पीएम मोदी रेड कारपेट पर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं और उनके हाथ में चाय की केतली और ग्लास है. बैकग्राउंड में भारत सहित कई देशों के झंडे नजर आ रहे हैं. वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी चाय की आवाज लगाते हुए सुनाई दे रहे हैं.
वीडियो शेयर करते हुए रागिनी नायक ने लिखा, “अब ई कौन किया” — और साथ में एक हंसते हुए इमोजी भी लगाया. वीडियो के वायरल होने के बाद BJP ने कांग्रेस पर प्रधानमंत्री का मजाक उड़ाने और उनका अपमान करने का आरोप लगाया है.
अब ई कौन किया बे 🥴🤣 pic.twitter.com/mbVsykXEgm
— Dr. Ragini Nayak (@NayakRagini) December 2, 2025
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस वीडियो के लिए कांग्रेस की तीखी आलोचना की है. उन्होंने एक्स पर लिखा, “रेणुका चौधरी के पार्लियामेंट और शिवसेना का अपमान करने के बाद अब रागिनी नायक ने प्रधानमंत्री मोदी के ‘चायवाला’ बैकग्राउंड पर हमला किया है और उनका मजाक उड़ाया है.”
शहजाद पूनावाला ने कहा कि एलीट कांग्रेस OBC कम्युनिटी के एक मेहनती PM को स्वीकार नहीं कर सकती जो एक साधारण बैकग्राउंड से आया हो. उन्होंने पहले भी उनके ‘चायवाला’ होने का मजाक उड़ाया है, उन्हें 150 से ज्यादा बार गाली दी है और बिहार में उनकी मां को भी निशाना बनाया है. लोग उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे.”
Hindi Post Web Desk
