बुजुर्ग महिला की हत्या से मची सनसनी, घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम, बेड…..
सांकेतिक तस्वीर
बुजुर्ग महिला की हत्या से मची सनसनी, घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम, बेड…..
लखनऊ | लखनऊ के जानकीपुरम स्थित यशोदा पुरम इलाके से सोमवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई. अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार, महिला अकेली रहती थी.
घटना का पता तब चला जब सुबह पड़ोसियों ने महिला के घर में संदिग्ध स्थिति देख पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम व फॉरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे और घर की बारीकी से जांच की. टीम ने घटनास्थल से सबूत भी एकत्र किए हैं.
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि वारदात लूटपाट के दौरान की गई हो सकती है. हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या के कारणों और घटना की विस्तृत जानकारी को लेकर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.
पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हत्यारों की तलाश में कई बिंदुओं पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है.
Hindi Post Web Desk
