कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने द्रौपदी मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी’ कह कर संबोधित किया, बीजेपी ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन

0
561
The Hindi Post

नई दिल्ली | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी’ कह कर संबोधित करने के कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के बयान के खिलाफ भाजपा ने सदन के अंदर और बाहर जोरदार प्रदर्शन कर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी मांगने मांगे को कहा.

लोक सभा के अंदर जोरदार आवाज उठाने का जिम्मा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लिया तो सदन के बाहर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भाजपा सांसदों के साथ प्रदर्शन कर सोनिया गांधी से माफी मांगने की मांग की.

दरअसल, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी’ कह कर संबोधित किया था. अब भाजपा ने कांग्रेस को इस बात पर घेर लिया है.

निर्मला सीतारमण हाल ही में कोविड-19 से रिकवर होकर आई हैं और गुरुवार को उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान को लेकर संसद भवन परिसर में भाजपा के महिला सांसदों सहित अन्य सांसदों के साथ मोर्चा संभालते हुए अधीर रंजन चौधरी, कांग्रेस पार्टी और सोनिया गांधी पर जमकर निशाना साधा।

भाजपा सांसदों के साथ प्रदर्शन कर रही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अधीर रंजन चौधरी के बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी मांगने की मांग करते हुए कहा कि उन्हें इस अपमान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए.

कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने कहा कि उनकी जबान फिसल गई थी और उन्होंने इसके लिए माफी ली है. वही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अधीर रंजन ने अपनी बयान पर माफी मांग ली है.

आईएएनएस


The Hindi Post