राजू श्रीवास्तव के बाद मशहूर कॉमेडियन पराग कंसारा का निधन, सुनील पाल ने वीडियो जारी कर दी जानकारी

Parag Kansara (1)
The Hindi Post

टीवी इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर सामने आई है. कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन के बाद एक और कॉमेडियन का देहांत हो गया है.

कॉमेडियन सुनील पाल ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की है कि हास्य कलाकार पराग कंसारा (Parag Kansara) का निधन हो गया है.

‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के पहले सीजन में पराग कंसारा ने भाग लिया था. पराग कंसारा के दोस्त और कॉमेडियन सुनील पाल ने एक वीडियो शेयर करके उनके निधन की जानकारी दी है.

सुनील पाल ने पराग के निधन पर दुख जताया. सुनील ने कहा, “एक और बुरी खबर… कॉमेडी की दुनिया से… पराग कंसारा जी अब इस दुनिया में नहीं रहे. क्या हो गया है कॉमेडी इंडस्ट्री को.. नजर लग गई है… कुछ दिन पहले हमने राजू श्रीवास्तव को खो दिया.. उसके पहले दीपश भान (भाभी जी घर पर है) हम सब को छोड़ कर चले गए… थोड़े दिन पहले मेरे दोस्त जीतू गुप्ता के 19 साल के बेटे का निधन हो गया था.. कॉमेडी की दुनिया में बड़ा नुकसान हो गया है…”

सुनील ने आगे बताया, “पराग कंसारा से मेरे घर जैसे संबंध थे. मैंने उनके साथ काम भी किया. बहुत अच्छे कलाकार थे वो. गुजराती मातृभाषा थी उनकी. वड़ोदरा के रहने वाले थे..पराग भाई आज हमारे बीच में नहीं है इसका विश्वास करना बड़ा मुश्किल है…”

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!