VIDEO: तीन घंटे तक महिला के पैर में फन फैलाए लिपटा रहा कोबरा, देखने वालों के उड़े होश…
UP के महोबा से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला जमीन पर बैठी हुई है और उसके पैर पर एक सांप लिपटा हुआ है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सांप महिला के पैर पर तीन घंटे तक लिपटा रहा. इस दौरान, महिला हाथ जोड़कर भगवान शिव की आराधना करती रही. अच्छी बात यह रही कि सांप ने महिला को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया. लेकिन वो फन उठाए महिला के पैर पर पड़ा रहा.
इस नजारे को जिस किसी ने भी देखा वो डर और चौंक गया. उसको विश्वास ही नहीं हुआ कि वो क्या देख रहा है. इस दौरान, महिला के परिजन ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को मामले की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फिर सपेरे को बुलाया गया. सपेरे ने महिला की जान बचाई.
A woman in UP’s #Mahoba woke up to horror as she found a King Cobra wrapped around her leg. The woman sat still for 03 hours praying to God for her life.. later the snake left of its own pic.twitter.com/a6tmVesTPR
— The English Post (@thenglishpost) August 29, 2023
बता दे कि यह पूरा वाकया महिला के घर पर घटा है. इस घटना के काफी चर्चे हो रहे है. महिला का नाम मिथिलेश यादव है. मिथिलेश रक्षाबंधन के त्यौहार पर अपने मायके आई हुई है. जब वो सोमवार सुबह सो कर उठी तो देखा कि काला सांप फन फैलाकर लिपटा हुआ था. सांप को देखकर मिथिलेश डर गई थी. उन्हें मौत का डर सताने लगा था. पर सांप ने उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा. इसका घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
