CM केजरीवाल को तिहाड़ जेल में दी गई इंसुलिन, AAP का दावा – इतना पहुंच गया था शुगर लेवल

Arvind Kejriwal 2 (2)
The Hindi Post

नई दिल्ली | आम आदमी पार्टी के सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पहली बार इंसुलिन दी गई.

AAP सूत्रों ने दावा किया, ”केजरीवाल का शुगर लेवल लगातार बढ़ता जा रहा था और यह 320 तक पहुंच गया था.”

हालांकि, इंसुलिन के बारे में तिहाड़ जेल प्रशासन ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है.

इस बीच, AAP नेता ने तिहाड़ में बंद केजरीवाल को दिए गए इंसुलिन के बारे में X पर जानकारी शेयर की.

दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने X पर लिखा, “हनुमान जन्मोत्सव पर खुशखबरी. खबर आ रही है अंततः जेल प्रशासन ने मुख्यमंत्री जी को बढ़ती हुई सुगर के लिये इन्सुलिन दी. आज देश की राजधानी के मुख्यमंत्री को एक इन्सुलिन के लिये भी कोर्ट जाना पड़ रहा है. भाजपा और केंद्र सरकार के अधीन अफसर कहते हैं सभी कैदी एक समान हैं. क्या इन्सुलिन के लिये सभी तिहाड़ के कैदी कोर्ट जाते हैं? क्या सभी कैदियों को बीमारी की दवाई के लिए कोर्ट जाना पड़ता है? क्या सभी कैदियों को इन्सुलिन के लिये एक हफ्ता TV और अखबार में बहस करनी पड़ती है?”

आतिशी ने मंगलवार को एक्स पर लिखा, “तिहाड़ प्रशासन ने आखिरकार अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन दिया. यह हनुमानजी के आशीर्वाद और दिल्ली की जनता के संघर्ष का परिणाम है. संघर्ष के इस दौर में, बजरंगबली का आशीर्वाद हम सभी पर बना हुआ है.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!